सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लगाया जनचौपाल

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लगाया जनचौपाल

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा में सुभासपा जिलाध्यक्ष बबलू राजभर के नेतृत्व में जन चौपाल लगाया गया। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लगाया जनचौपाल
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लगाया जनचौपाल 

सकलडीहा, चंदौली। विधानसभा श्रेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा में सुभासपा जिलाध्यक्ष बबलू राजभर के नेतृत्व में जन चौपाल लगाया गया। इस जन चौपाल के मुख्य अतिथि श्री मंजय राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा व विशिष्ट अतिथि निलेश जायसवाल व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रहे । 

संचालन का कार्य श्रीनाथ चौधरी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया। जन चौपाल में संगठन को मजबूत करने के लिए अनिल को सकलडीहा ब्लाक महासचिव, नयनतारा देवी को ग्राम सभा अध्यक्ष बनाया गया।औधेश राजभर को ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया । 

जन चौपाल में बूथ का गठन किया गया। जन चौपल को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबलू राजभर ने कहा कि आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इतना मजबूत हो चकी है कि देश में सबसे ज्यादा चर्चा सुभासपा की हो रही है। सभी पार्टियां आपके तरफ नजर गड़ाते हुए देख रही है।  

आज सुभासपा गरीब,पिछड़े, दलित, शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ रही है। माननीय नेताजी पिछड़ों, दलितों के मसीहा के रुप में मिले है ।बैठक में सकलडीहा ब्लाक अध्यक्ष गोविंद राजभर, ब्लाक उपाध्यक्ष  अरुन राजभर, रामप्रसाद, महादेव, उपस्थित रहे ।


बूथ करो मजबूत अभियान के तहत सुभासपा ने लगाया जनचौपाल 

वहीं दूसरी ओर बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बूथ करो मजबूत अभियान के तहत सकलडीहा विधानसभा के ग्राम सभा चकई में जनचौपाल कार्यक्रम जिलाध्यक्ष बबलू राजभर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीनाथ चौधरी साहब ने किया । 

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबलू राजभर ने कहा कि माननीय नेताजी की सोच है कि इस देश में शिक्षा एक समान  लागू हो, उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी हो, घरेलू बिजली बिल माफ हो, देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए और आरक्षण को तीन भागों में बांटा जाय। जिससे आरक्षण का लाभ अभी तक जिन जातियो को नही मिला है ,उनका भी विकास हो सके। 

बैठक में संगठन को मजबूत करते हुए सीमा राजभर को विधानसभा उपाध्यक्ष, सुधिर राजभर को लक्ष्मनगण न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।  उपस्थित नेताओं में अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष रामाश्रय गोंड, सिलोचना, मधुबाला  मौजूद रहीं।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.