भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने गरीब, वंचित आश्रितों को सर्दी व गलन से निजात दिलाने के लिए जरूरतमंद लगभग 250 लोगों को कंबल वितरित किया |
कहा - भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहता
सकलडीहा, चन्दौली। तहसील क्षेत्र के सकलडीहा स्थित निजी आवास पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने गरीब, वंचित आश्रितों को कप कपाती ठंड से निजात दिलाने के लिए जरूरतमंद लगभग 250 लोगों को कंबल वितरित किया।
इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही हमारी सच्ची पूजी है भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है। देश और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। आम आदमी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। योगी सरकार ने ठंड के मौसम में बचने के लिए जगह -जगह रैन बसेरा व अलाव का प्रबंध कर रही हैं।
श्री तिवारी ने सरकार की लोककल्याणकारी उपलब्धियों को गिनाया व विपछ पर जमकर निशाना साधा।इस मौके पर डॉ शंभूनाथ, गया सिंह, विनय तिवारी, भानू प्रताप सिंह,अरुण मिश्रा ,मुसाफिर प्रजापति, विजय गुप्ता, रामसुंदर चौहान, पूनम चौहान, रामजी गोंड, मोनू पाण्डेय , विनय पाण्डेय, रंजय पाण्डेय, तारा सिंह , भगवान दास, रवि शेखर राजभर, रामभरोष गुप्ता, पमपम सिंह, प्रदीप चौहान, दीपक केशरी , सतीश दूबे, रवि सिंह एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।