देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार 13 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कवायद तेज कर दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएगी 13 फरवरी को वाराणसी, तैयारियां तेज

वाराणसी। देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार 13 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कवायद तेज कर दी है। राष्ट्रपति के आने- जाने का मार्ग पर बैरिकेडिंग किया जा रहा है। मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले गलियों और सड़कों पर बैरिकेटिंग लगाए जा रहे हैं।
वाराणासी शहर को स्वच्छता अभियान के साथ गंगा घाटों की खास तौर पर साफ-सफाई और सजावट हो रही है। राष्ट्रपति की सुरक्षा का खाका भी तैयार कर लिया गया है। इसके लिए पुलिस अफसरों ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के मानक के अनुरूप तैयारी कर पूरी ली है।
एक प्रशासनिक अफसर के अनुसार राष्ट्रपति की बाहरी सुरक्षा में जहां 8 आईपीएस ड्यूटी पर लगाए गए हैं। वहीं आंतरिक सुरक्षा राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मी संभालेंगे। इसके अलावा 450 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 80 सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, 26 डिप्टी एसपी, 16 एडिशनल एसपी उनकी सुरक्षा व्यवस्था में तौनत रहेंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान नौसेना के साथ ही जल पुलिस, बाढ़ राहत दल, एनडीआरफ के जवान और पीएसी भी मुस्तैद रहेंगे।
वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर के सड़क किनारे प्रमुख चौराहों पर सभी पुलिस प्रमुख चौराहों पर लोकल पुलिस,, यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी अग्निशमन निरोधक दस्ते की टीम भी बराबर सतर्क रहेंगे। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट आने जाने वाले मार्ग पर बराबर चौकस रहेंगे।