केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने जी-20 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है |
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने G-20 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज न केवल विश्व में अपनी पहचान बना चुका है वरन पूरी दुनिया का जG-20 के अध्यक्षता के माध्यम से नेतृत्व भी कर रहा है।
कोरोना वायरस, डिजिटल इकोनामी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की दुनिया में सराहना हो रही है। चन्दौली सांसद श्री पांडे ने आज सोमवार को होटल सेंट्रम में जी-20 की हो रही बैठक में कहा कि विश्व भर में कोविड-19 का विषय हो या फिर तुर्की में आई भूकंप आपदाओं जैसे विषयों पर भारत वसुधैव कुटुंबकम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए वैश्विक कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल लीडर के फर्स्ट पायदान पर खड़े हैं। वे पूरे विश्व को एक संदेश दे रहे हैं।
पिछले 9 वर्षों में भारत को जिस प्रकार विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। डिजिटल तकनीक को बृहद स्तर पर अपनाया गया है और स्वास्थ्य, कृषि, विनिर्माण, बैंकिंग, कारोबार, शिक्षा के तकनीकी तक पहुंच बनाकर हर क्षेत्र में भारत ने महत्वपूर्ण काम किए हैं। तकनीक के उपयोग से उत्पादन के बेहतर रास्ते खुले हैं। उत्पाद परिष्कृत हुए हैं। आपूर्ति श्रृंखला को भी काफी मजबूती मिली है। इसके कारण यह चौथी औद्योगिक क्रांति आई है, जो फ्यूचर में डिस्टर्ब अर्थव्यवस्था और मनुष्य को मशीन के बेहतर संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हुआ है।
![]() |
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे व अन्य जी-20 के उद्घाटन सत्र में |
पिछले एक दशक में इंडस्ट्रीज में निवेश करीब दस गुना बड़ा है, जो 2025 तक 200 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है। यह सब जी-20 के देशों द्वारा किया जाना है। इसके लिए जी-20 कार्य करेगा। डिजिटल नवाचार बढ़ावा दिया जाए और डिजिटल परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए। उद्योगों में आमूलचूल परिवर्तन के लिए तीसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता यह है कि सभी डिजिटल परिसम्पत्तियों को सुरक्षित रखा जाए।
तकनीकों और सक्षम का बल तैयार किया जाए। जहां भारत की बात है तो अर्थव्यवस्था के विकास में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और भारत सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार काम भी कर रही है एयर साथ ही कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
उल्लेखनीय हो कि G -20 कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार को होटल सेंट्रम में हुई, इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ,उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। इसमें 141 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।