तीन दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन शनिवार को अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंच गईं।
👉विजिटर बुक ने यात्रा के अनुभव को किया साझा, लिखा-'भारत की समृद्ध धरोहर से को देख प्रभावित हूं'
वाराणासी ।अपने तीन दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन शनिवार को अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंच गईं। यहां उन्होंने खंडहर परिसर स्थित स्थित धार्मिक स्तूप को देखा और भगवान बुद्ध के जीवन और उनके महत्व को काफी करीब से समझने का प्रयास किया।कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को देखकर मैं काफी प्रभावित हुई। वे सारनाथ की यात्रा के दौरान ने पुरातात्विक खंडहर , अशोक की लाट, चौखंडी स्तूप पुरातात्विक संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान वे लगातार अपने गाइड से यहां के विषय मे पूछती रहीं। महात्मा बुद्ध के जन्म से महापरिनिर्वाण तक की जानकारी लेने के बाद लौटते समय हिलेरी क्लिंटन ने विजिटर बुक में यात्रा से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया।
उन्होंने लिखा कि मैं भारत की संस्कृतिक, धार्मिक, धरोहर को देखकर प्रभावित हुई हूं। आगे हिलेरी क्लिंटन लिखती हैं कि हमें यह सब बताने और पढ़ाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं कि इसी क्षेत्र से बौद्ध धर्म की शुरुआत हुई। आज अपराह्न बाद हिलेरी क्लिंटन बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गई।
इसके पहले उन्होंने बीते शुक्रवार को हस्तशिल्प के दुकानों से खिलौने खरीदे। बनारसी साड़ी, दुप्पटे को खरीद। वे हथकरघा की बनाई भी देखीं और उसकी मोबाइल से तस्वीरें खींची।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.