जिलास्तरीय रोवर्स रेंजर्स प्रतियोगिता में धानापुर प्रथम, सकलडीहा को दूसरा स्थान मिला

जिलास्तरीय रोवर्स रेंजर्स प्रतियोगिता में धानापुर प्रथम, सकलडीहा को दूसरा स्थान मिला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से सकलडीहा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

  रोवर्स रेंजर्स को सम्मानित करते मुख्य अतिथि डा. संत त्रिपाठी व प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार पांडेय

सकलडीहा, चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से सकलडीहा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का रविवार को भव्य समापन हुआ। 

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर संत कुमार त्रिपाठी पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर श्री कृष्ण लाल श्रीवास्तव मंडलायुक्त स्काउ गाइड व समारोह के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय प्राचार्य संप्रति समन्वयक रोवर्स रेंजर्स महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने कार्यक्रम की दीप प्रज्जवलित कर शुरूआत किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में धानापुर प्रथम सकलडीहा द्वितीय और खंडवारी विद्यालय चहनिया और कमलापति त्रिपाठी विद्यालय के बच्चे तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समागम  कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के रोवर्स रेंजर्स ने प्रतिभाग किया। समागम में रोवर्स रेंजर्स द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता निबंध झांकी ,कैंप फायर, लोक गीत ,लोक नृत्य ,स्की लो रामा, फर्स्ट एड पायनियरिंग प्रोटेस्ट पेंटिंग , यूथ फोरम रोल प्ले, क्विज गेम, सेंड स्टोरी, मार्च पास्ट, कलर पार्टी विषय पर प्रतियोगिता हुआ। जिसमें शहीद हीरा सिंह महाविद्यालय धानापुर ने प्रथम स्थान और सकलडीहा पीजी कॉलेज द्वितीय और मां खंडवारी पीजी कॉलेज एवं पंडित कमलापति त्रिपाठी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। 
मुख्य अतिथि प्रोफेसर संत त्रिपाठी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स मानव जाति की सेवा और प्रकृति के संरक्षण के लिए स्वैच्छिक आंदोलन है। हम भारत वासियों के लिए हनुमान एक आदर्श स्काउट के रूप में स्थापित हुए थे। जिन्होंने विकट परिस्थितियों में भी हर समस्या का हर करने में अपने को सिद्ध कर लिया था। भारत मनीषी स्वामी विवेकानंद, बिरसा मुंडा, ज्योतिबा फुले, मदर टेरेसा जैसी अनेक उदाहरण आपके लिए आदर्श बनेंगे। आज जहां विश्व तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खड़ा वही हम भारतीयों से शांति व जातिवाद, क्षेत्रवाद संप्रदाय वाद से ऊपर उठकर अपने आप को भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग प्रदान करे।

 वहीं विशिष्ट अतिथि श्री कृष्णा लाल प्राचार्य इंटर कॉलेज सकलडीहा ने रोवर्स रेंजर्स छात्र छात्राओं को मौन शक्ति का परिचय दिलाया और बताया कि हम रोवर्स रेंजर्स अपने कर्म और कर्तव्य से भारत के स्वर्णिम इतिहास को लिख सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित समस्त टीमों का अभिवादन करते हुए छात्र-छात्राओं को आने वाला हर कल आज की याद कर आपको सहज, सजग एवं सशक्त बनाये रखने का आवाहन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य अतिथि के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर विजेंद्र कुमार सिंह,कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा,जिला संगठन कमिश्नर सैयद अली अंसारी,ग्राम प्रधान प्र. सुरेन्द्र यादव, जे पी रावत , अंजू कुमारी, डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, संतोष कुमार,महेंद्र कुमार,प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह, प्रो.शमीम राईन, दयाशंकर सिंह, राजेश यादव, इंद्रजीत सिंह, अजय कुमार यादव, अनिल तिवारी, डॉ अभय कुमार वर्मा, डॉ पवन कुमार ओझा आदि उपस्थित रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.