PM Kisan : पीएम मोदी 27 फरवरी को जारी करेंगे 13वीं किस्त का पैसा | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release on 27 February 2023

PM Kisan : पीएम मोदी 27 फरवरी को जारी करेंगे 13वीं किस्त का पैसा | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release on 27 February 2023

PM Kisan : पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का आधिकारिक अपडेट आ गया है। PM मोदी 27 फरवरी 2023 को किसानों के लिए 2000 रुपए की किस्त जारी कर देंगे।

PM Kisan : पीएम मोदी 27 फरवरी को जारी करेंगे 13वीं किस्त का पैसा | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release on 27 February 2023


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट - PM Kisan 13th Installment : देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थियों से लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 13वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा जो चुकी है, इस घोषणा का देश के किसान बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पीएम किसान की 2000 रुपए की अगली किस्त 27 फरवरी को जारी हो जाएगी।

 जानिए क्या है नया अपडेट 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त (13th installment of PM Kisan) 27 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी। यह जानकारी खुद केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje, Union Minister of State for Agriculture & Farmers' Welfare) ने ट्विटर पर दी। 

 

कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि,आगामी 27 फरवरी को पीएम मोदी (PM Narendra Modi) किसानों के लिए 2000 रुपए की किस्त जारी करेंगे। ये दिन इसलिए भी खास है क्योंकि, 27 फरवरी को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन भी है। 

उनके जन्मदिन पर किसानों को (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) यह तोहफा होली (Holi 2023) से पहले मिलने जा रहा है।  उस दिन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन कर्नाटक के तहत शिवमोगा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे तथा साथ ही रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद PM किसानों को किस्त जारी देंगे। 


 13वीं किस्त का पैसा इन किसानों को मिलेगा 


PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थियों को 13 वीं क़िस्त का पैसा लेने के लिए अपना e-KYC पूरा करना जरूरी है। साथ ही उनके पंजीकरण में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। अगर अभी तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो जल्दी करें, नहीं तो आपको किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन किसानों को इस योजना में लाभ मिल रहा है, लेकिन e-KYC अधूरा है तो वे 13वीं किस्त से वंचित हो जाएंगे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.