2 अप्रैल को जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मान दिवस में शामिल होंगे जनजाति मंत्री विशेश्वर टुडू सहित कई दिग्गज मंत्री व जनप्रतिनिधि

2 अप्रैल को जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मान दिवस में शामिल होंगे जनजाति मंत्री विशेश्वर टुडू सहित कई दिग्गज मंत्री व जनप्रतिनिधि

आदिवासी गोंड जनजाति समाज द्वारा 2 अप्रैल को समय सुबह 11बजे जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली में होगा।

चंदौली में 2 अप्रैल को जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मान दिवस में शामिल होंगे मोदी सरकार के जनजाति मंत्री विशेश्वर टुडू सहित कई दिग्गज मंत्री व जनप्रतिनिधि

रघुनाथ प्रसाद / चंदौली। जनपद में आदिवासी गोंड जनजाति समाज द्वारा आगामी 2 अप्रैल 2023 दिन रविवार को समय सुबह 11बजे जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली में आयोजित किया गया  है।जिसमें मुख्य अतिथि मा. विशेश्वर टुडू (जनजाति कार्य मंत्री भारत सरकार), डॉ महेंद्र नाथ पांडे (भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार ) मा. केशव प्रसाद मौर्या (उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) होंगे। 


और साथी ही , मा. दर्शना सिंह(राज्यसभा सांसद),मा.असीम अरुण (समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), डॉ संजय गोंड ( प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा), मा.सुशील सिंह (विधायक सैयदराजा), मा रमेश जायसवाल (विधायक मुगलसराय), मा कैलाश आचार्यज (विधायक चकिया) एवं मा. सूर्यमुनी तिवारी ( पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सकलडीहा) की मौजूद रहेंगे । अन्य प्रदेशों के आदिवासी जनजाति समाज के भी जनप्रतिनिधि भी इस सम्मान दिवस में भाग लेने की संभावना है।


 यह सम्मान दिवस गोंड आदिवासी जनजाति समाज के लिए ऐतिहासिक दिवस के रूप में याद किया जाएगा। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा जनपद जिलाध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ गोंड के द्वारा आयोजित किया गया है ।