बक्सर जिला का 32 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कवियों, साहित्यकार, गणमान्य व्यक्तियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और नगद राशि से सम्मानित किया गया।
![]() |
बक्सर जिले का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, कवियों को किया गया सम्मानित |
बक्सर। शुक्रवार को बक्सर जिला का 32 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर कवियों, साहित्यकार, गणमान्य व्यक्तियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह और नगदी राशि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के लोग भारी संख्या में भाग लिए। स्टेशन रोड स्थित नगर भवन बक्सर के हाल में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम सत्र में कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य पाठ किया।
इस मौके पर बिहार के स्वनाम धन्य कवि व साहित्यकार धन्नू लाल प्रेमातुर सहित अन्य कवियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह और नगदी राशि से सम्मानित किया गया।
बक्सर स्थापना दिवस के मौके पर प्रयागराज, काशी, मऊ आजमगढ़ आदि जगहों के नामचीन कवियों ने अपनी अपनी कविताएं पढ़कर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी।
इस मौके पर जनपद के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। इस तरह से जनपद के 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न हो गया।