भैंसा कला (भैंसउर ) में दीनानाथ उपाध्याय के घर से विद्याधर उपाध्याय के द्वार तक 90 मीटर मार्ग जो बारिश के दिनों में उस पर चलना काफ़ी मुश्किल हो रहा था |
By- Diwakar Rai /धीना, चंदौली| | विकास खंड बरहनी अंतर्गत स्थित ग्राम सभा भैंसा कला (भैंसउर ) में दीना नाथ उपाध्याय के घर से विद्याधर उपाध्याय के द्वार तक 90 मीटर मार्ग जो बारिश के दिनों में उसपर चलना काफ़ी मुश्किल ग्रामीणों को हो रहा था |
जिसकी कार्ययोजना बनाकर ग्राम प्रधान श्रीमती साधना शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी को भेंजा और समस्या से अवगत कराया| जिसे खंड विकास अधिकारी ने गंभीरता से लेकर उस मार्ग को आर सी सी निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जिसे प्रधान प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने मानक के अनुसार कार्य कराकर पूर्ण करा दिया।
इस आरसीसी कार्य 32 दिन में ,लागत चार लाख मैटिरियल,मजदूरी साठ हजार मनरेगा के तहत देकर कार्य पूर्ण कराया गया | आरसीसी मार्ग पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बरहनी विकास सिँह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार सिँह का जय घोष के साथ गर्म जोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया |
माल्यार्पण उपरांत खंड विकास अधिकारी बरहनी विकास सिंह , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार सिँह द्वय ने फीता काटकरआरसीसी मार्ग का शुक्रवार को उद्घाटन किया | जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है | ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान की पहल बीडीओ की स्वीकृति की सराहना की जा रही है |
इस मौके पर अवर अभियंता अजीत सिँह,त्रिवेणी शुक्ला,राम विलास शुक्ला, जगदीश शुक्ला, अंकित शुक्ला, प्रमोद उपाध्याय, अमर देव उपाध्याय, संजय राय, भानु राय, उमाकांत यादव, सुनील खरवार, संतोष उपाध्याय, राजन राम, कमला शुक्ला, क्रोधी शुक्ला, तिलकधारी शुक्ला, परमा उपाध्याय, संजय उपाध्याय सहित काफ़ी ग्रामीण उपस्थित रहे |