' भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय '

' भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय '

बीजेपी बरहनी मंडल कार्यकर्ताओं का बरडीहा गांव में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
' भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय '

👉बरडीहा गांव में संगोष्ठी में बोले बीजेपी लीडर राजेश सिंह, संगठन के प्रमुख व मजबूत ताकत सिर्फ कार्यकर्ता ही 

By Diwakar Rai / धीना, चंदौली | भाजपा बरहनी मंडल कार्यकर्ताओ का रविवार को बरडीहा गांव में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें कार्यकर्ताओ से भाजपा की नीतियों व विकास कार्यो को जन-जन तक पहुचाने का निर्णय लिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओ का सम्मान करना जानती है। कार्यकर्ताओं को मजबूत स्थिति में बनाने के लिए उनको समय- समय पर उत्साहवर्धन करती रहती है।

आगे कहा आज भाजपा केंद्र व प्रदेश में विकास की नई मापदंड लिखने का काम कर रही है।जिसका निकट भविष्य में कोई भी ऐसा काम नहीं कर सकता है।भाजपा के विकास के लकीर को कोई नहीं मिटा सकता है।आज देश मे पार्टी अपना परचम फैला रही है।प्रदेश में पात्रों को योजना का लाभ देने की कवायद की जा रही है।

 इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमेश राय, परमानन्द सिंह,जयप्रकाश उपाध्याय, कामेश्वर राय, ड़ा0 वेदव्यास राय, मोहन राय, राकेश राय,सुनील पांडेय, इंद्रजीत बिन्द, बिनोद सिंह,राहुल राय,अंकुर राय, श्यामा बिन्द, जयप्रकाश सिंह,तुलसी प्रजापति, राजेश गुप्ता, बल्लू राम आदि रहें ।संगोष्ठी की अध्यक्षता संतोष बिन्द व संचालन राजू रतन सिंह ने किया।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram