UP : बेनतीजा रहा बिजली कर्मियों की हड़ताल, कर्मचारियों के खिलाफ हुई संपूर्ण कार्रवाई होगी वापस

UP : बेनतीजा रहा बिजली कर्मियों की हड़ताल, कर्मचारियों के खिलाफ हुई संपूर्ण कार्रवाई होगी वापस

यूपी में शुरू हुई बिजली कर्मियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की |

संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल को वापस लेने की घोषणा  

👉 अबकी बार भी कहीं भी कोई लिखित आश्वासन नहीं मिल पाया

👉 मुद्दों पर विचार करने के लिए आगे बातचीत से किया जायेगा हल

लखनऊ। यूपी में शुरू हुई बिजली कर्मियों की हड़ताल आज यानी रविवार को समाप्त हो गई। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की ।

उन्होंने यह ऐलान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से दूसरे दौर की वार्ता पूरी होने के बाद किया। मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति को भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मियों के खिलाफ की हुई संपूर्ण कार्रवाई को वापस कर लिया जाएगा।

लेकिन, दिलचस्प पहलू यह है कि किन मुद्दों को पूरा किये जाने के बाद यह हड़ताल वापस किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया | जिन मुद्दों को लेकर हड़ताल शुरू किया गया ,उसका क्या हुआ ? सिर्फ यह सामने आया कि हड़ताल के दौरान हुयी सभी कार्रवाई वापस होगी। आगे बिजली मंत्री और संघर्ष समिति के बीच वार्ता किया जाएगा। 


बता दें कि, प्रदेश में 65 घंटे से अधिक समय तक चली बिजली कर्मियों के हड़ताल से जनता के बीच त्राहि-त्राहि मच गयी थी। रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच आज दूसरे दौर की हुयी बैठक में हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।

इस हड़ताल के दौरान सरकार ने जो 3000 लोगों को निकाला था, 22 लोगों पर एस्मा लगाया था, 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। ये सब सरकार वापस लेगी। समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान, ऊर्जा मंत्री के आश्वासन और हाईकोर्ट के सम्मान में यह हड़ताल वापस की गयी है। हालांकि एक बार भी हड़ताल में कर्मचारियों को कहीं भी कोई लिखित आश्वासन नहीं मिल पाया है।

बिजली कर्मी काम पर वापस लौटें, इसके लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज जल निगम के फील्ड हॉस्टल संगम में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद संघर्ष समिति ने 72 घंटे से पहले कार्य वहिष्कार आंदोलन को वापस लिया।

संघर्ष समिति ने यह आन्दोलन ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आश्वासन के बाद वापस लिया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियो के खिलाफ की गई और संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा और इसके लिए उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को इस सबंध में निर्देशित भी किया।

उन्होंने कहा कि अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस ले लिया जाएगा। संघर्ष समिति के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आगे बातचीत के जरिये हल किया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से यह भी कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो, उसे शीघ्र संचालित कर दिया जाए और जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो, वह कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी शुरू करें।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram