धानापुर प्रमुख अजय सिंह ने कहा ने कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित हो रहा और महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं।
धानापुर/चंदौली । माधोपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम के आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
उन्होंने अपने संबोधन मेंं कहा कि महामहिम राष्ट्रपति देश में महिलाओं को सशक्त करते हुए समाज में गरीबों, असहाय लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोडना चाहती हैं। जिसपर सरकार लगातार कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है। कोरोना काल से लगातार गरीबों को निशुल्क राशन, वृद्ध, विधवा, विकलांग पेंशन सहित कई जनकल्याणकारी योजना समझने अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इस दौरान गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, प्रधान राजेश सिंह, प्रधान भरत यादव, प्रधान मिंटू सिंह, विमल सिंह दादा, विजय सिंह ,विशाल सिंह , भीम सिंह , दुर्गेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे