राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में काली पट्टी बांध कर सड़क पर मार्च निकाला और जीपीओ पर प्रदर्शन किया।
![]() |
लखनऊ में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, बीच सड़क पर पुलिस से झड़प |
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश दिखाई पड़ा। कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में काली पट्टी बांध कर सड़क पर मार्च निकाला और जीपीओ पर प्रदर्शन किया।
हजरतगंज चौराहे के पास कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच सड़क पर ही झड़प हुई। कांग्रेस नेताओं का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के निर्णय को गलत ठहराते हुए सड़क पर मार्च निकाला और सरकार के प्रति भी नाराजगी व्यक्त किया।
हजरतगंज से पहले राज भवन के सामने शांति व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसी नेताओं को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। कांग्रेसी नेताओं को रोकने के साथ ही उन्हें खदेड़ दिया गया। विष्णु गार्डन भेजा गया बताया जाता है कि कुछ कांग्रेसी नेता मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अन्य को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया गया लेकिन उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया।