दैनिक समाचार पत्र ' प्यारी दुनिया ' के बिहार स्टेट हेड सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। बुरी तरह से जख्मी बिहार स्टेट हेड को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
चंदौली। दैनिक समाचार पत्र प्यारी दुनिया के बिहार स्टेट हेड सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। बुरी तरह से जख्मी बिहार स्टेट हेड को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा वाराणसी से बिहार लौटते समय हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक दैनिक समाचार पत्र प्यारी दुनिया के बिहार स्टेट हेड निखिल राज सिंह आज शुक्रवार को परिवार सहित वाराणसी से बिहार जा रहे थे, तभी चन्दौली जनपद के पड़ाव स्थित हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए ।
उनकी गाड़ी बीच सड़क पर लगे डिवाइडर लोहे के एंगल में जाकर टकरा गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह टूटकर चिपक गया और कार में सवार बिहार स्टेट श्री सिंह व उनके परिजन बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलअवस्था में तत्काल लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस सड़क हादसे की खबर लगते ही प्यारी दुनिया समाचार पत्र के संपादक करुण त्यागी तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस घटना की खबर पाकर प्यारी दुनिया समाचार पत्र की चंदौली संवाददाता टीम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना किया है।