आक्रोश : पेयजल की किल्लत को लेकर उद्योग व्यापर मंडल ने 4 घंटे तक किया चक्का जाम

आक्रोश : पेयजल की किल्लत को लेकर उद्योग व्यापर मंडल ने 4 घंटे तक किया चक्का जाम

जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता से खिन्न होकर  व्यवसायियों ने कस्बा कमालपुर तिराहे पर रोड जाम कर नारेबाजी करने लगे ,4 घंटे तक चक्का जाम किया | 


👉शासन- प्रशासन और जल निगम अधिकारियों के उदासीन रवैये से भड़के व्यापारी 
By- Diwakar Rai / धीना, चंदौली। जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता से खिन्न होकर कस्बा कमालपुर के व्यवसायियों ने गुरुवार की सुबह कस्बा कमालपुर तिराहे पर रोड जाम कर नारे बाजी करने लगे | व्यापारियों ने शासन- प्रशासन और जल निगम अधिकारियों के उदासीन रवैये से भड़के व्यापारी 

मामला युं  है कमालपुर कस्बा में पेयजल हेतु जल निगम की टंकी बनी है। पेयजल आपूर्ति हेतु दो मोटर एक जल निगम टंकी के पास दूसरी जमुर्खा गाँव के पास लगायी गयी हैं जो एक हफ्ते से जल गयी है जिससे कस्बा सहित बगल के गाँवों में पेयजल आपूर्ति पुरी तरह से ठप पड़ गयी है |

जिसकी सूचना दोनों व्यापर मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, सुदामा जायसवाल वर्तमान ग्राम प्रधान ने जल निगम के उच्चाधिकारीयों सहित सरकार के जन प्रतिनिधियों को दी गयी और समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करवाया | इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक पहल नहीं किया गया |

पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बा व्यापारी सहित अगल-बगल के ग्रामीणों ने व्यापर मंडल अध्यक्ष कमालपुर शंकर प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विवश होकर रोड जाम कर दिया गया | जल निगम के सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं | मौके पर धीना थानाध्यक्ष अमित कुमार मय फ़ोर्स शांति व्यवस्था हेतु मौके पर मौजूद हैं |

उपजिलाधिकारी सकलडीहा मनोज कुमार पाठक ने ब्यापार मंडल अध्यक्ष कमालपुर शंकर प्रसाद गुप्ता से वार्ता कर जल निगम के अधिकारी को मौके पर भेंजकर मोटर लगवा कर पेयजल आपूर्ति जल्द चालू कराने के आश्वासन पर चक्का जाम चार घंटे बाद समाप्त हुवा

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram