राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन

धानापुर विकास खण्ड के सिसौड़ा, मेढ़ान, अहिकौरा, अवही गांव में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन
सिसौड़ा गांव में आयोजित संगोष्ठी में बोलते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।

 👉देश व प्रदेश को विकास से जोड़ने का तेजी से चल रहा काम : सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

By- दिवाकर राय / धीना /चंदौली । शुक्रवार को सिसौड़ा, मेढ़ान, अहिकौरा, अवही गांव में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को मजबूत करने के लिए तमाम योजनाओं को लाने का काम कर रही है।महिलाओं को रोजगार से जोड़ने व स्वालम्बी बनाने के लिए  एनआरएलएम योजना को लाने का काम किया है।आज देश व प्रदेश को विकास से जोड़ने का तेजी से काम चल रहा है।

गांवो में मूलभूत समस्याओं को दूरकर ही प्रदेश में विकास की नई इबादत लिखी जा सकती है।तमाम योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा।सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्त रूप दिलवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा चुका है।गांवो में पात्रो को आवास, पेंशन, शौचालय का लाभ देने का काम हो रहा है।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी, राजेश तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, राजीव सिंह,दिनेश पांडेय,श्रीराम चौबे,शैलेश सिंह,गामा बिन्द, ट्विंकल सिंह,गुड्डू सिंह, रामाश्रय रमा शंकर सिंह, प्रमोद सिंह, अवधेश खरवार आदि रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram