बरठी गांव के 62 वर्षीय समाजसेवी विजय सिंह लुल्लू का बुधवार की सुबह निधन हो गया। गुरूवार को बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।
सकलडीहा, चंदौली। बरठी गांव के 62 वर्षीय समाजसेवी विजय सिंह लुल्लू का बुधवार की सुबह निधन होगया। गुरूवार को बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने घर व घाट पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा था।
बरठी गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के स्व. हृदय नारायण सिंह के तीन पुत्र शिवाजी सिंह, जयकुमार सिंह और विजय कुमार सिंह है। विजय कुमार सिंह लोगों के बीच सदैव मददगार के रूप में जाने जाते थे। ब्लॉक प्रमुख की चुनाव से लेकर विधायक की चुनाव में इनका काफी वर्चस्व रहता था। सरकार चाहे किसी का हो लेकिन हर सरकार में कई मंत्री व कैबिनेट मंत्री से सीधा संर्म्पक था। पिछले एक साल से चेन्नई में इलाज चल रहा था।
बुधवार को सुबह हृदय गति रूकने से मौत होगयी। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गया। पुत्र चंदन सिंह ने बलुआ घाट पर मुखाग्नि दिया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि विजय सिंह जुबान के बहुत ही धनी थे। इनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है।
वही पूर्व एमएलसी अरविंद, प्रमुख अवधेश सिंह,महेन्द्र सिंह,अजय सिह,अरूण जायसवाल,उपेन्द्र सिंह,पूर्व प्रमुख संजीव सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,सुशील सिंह जनौली,संजय सिंह झबलू सिंह,विजय गुप्ता,गिरधारी जायसवाल, दीपू सिंह, संदीप सिंह फौजी, अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
पूर्वांचली ने निधन पर जताया शोक , दी श्रद्धांजलि
इधर,पूर्वांचल राज्य जनाआंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारी संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार हरबंश पटेल पूर्वांचली ने समाजसेवी विजय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री पूर्वांचली ने कहा कि विजय सिंह ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भी किसी से विवाद करते हुए या गुस्से में देखा नहीं गया। उनकी राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत रही। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री पूर्वांचली ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।