अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को धीना थाने का वार्षिक मुआयना किया गया |सबसे पहले धीना पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी |
![]() |
धीना थाने में अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी देते पुलिस बल |
By Diwakar Rai / धीना, चंदौली | अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को धीना थाने का वार्षिक मुआयना किया गया |सबसे पहले धीना पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी |पुनः कार्यालय का निरिक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया मालखाने को देखा शस्त्रों का भी रख रखाव सही मिला शस्त्रों कि सफाई भी मिली |
कार्यालय में फाइल रजिस्टर का रखरखाव देख काफ़ी ख़ुश नजर आये,सी सी टी यन, महिला हेल्प डेस्क का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया |अपर पुलिस अधीक्षक ने मेस, थाना परिसर, बरामद वाहनों का निरीक्षक किया साफ सफाई देख हर व्यवस्था ठीक देख थानाध्यक्ष अमित कुमार की पीठ थपथपाई |
फरियादियों द्वारा दिये गये शिकायत रजिस्टर को देखा सब ठीक ठाक मिला | साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व और शबे वर|त त्यौहार एक साथ होनेसे विशेष सतर्कता बरतने हुडदंग फैलाने वालों लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया होली पर्व पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है शराब की दुकाने बंद रखी जाय |
क्षेत्र में बराबर रात्रि पुलिस गश्त की जाय, जिससे चोरी की घटनाएं न होने पाये |थाने पर आने वाले हर फरियादी को सुनकर उनको न्याय देते हुए जो पुलिस अधिकार क्षेत्र में हो किया जाय उनसे अच्छा बर्ताव किया जाय ताकि लोगों को लगे कि पुलिस हमारी मदद करेगी। लोगों में विश्वास बढ़े | महिलाओ की बात सुनी जाय, छोटी घटना बड़ा रूप ले लेती हैं |इसका ध्यान रखा जाय | वार्षिक मुआयना में अपर पुलिस अधीक्षक काफी संतुष्ट दिखे |
वार्षिक मुआयना के समय पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, थानाध्यक्ष अमित कुमार,सब इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह शिव बाबू यादव, राम बिहारी यादव, दीना नाथ दूबे, सुनील कुमार मिश्रा, चौकी इंचार्ज कमालपुर सुग्रीव कुमार गुप्ता, का राजीव चौहान, अमन, संजय सिँह, संकित कुमार अंकित कुमार, कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड ए मयंक राय, महिला पुलिस नीलम, प्रतिभा, आर पी सरोज, आर पी यादव सहित थाने के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे |