अंतर्राजयीय शराब तस्कर को महिंद्रा बोलोरो मैक्सीलोडर सहित 15 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

अंतर्राजयीय शराब तस्कर को महिंद्रा बोलोरो मैक्सीलोडर सहित 15 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

 बबुरी पुलिस ने बौरी चौराहा से एक शराब तस्कर को महिंद्रा बोलेरो मैक्सी लोडर पर 15 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया |


By-Diwakar Rai /बबुरी, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के आदेशानुसार शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक पीडीडीयू अनिरुद्ध सिँह के निर्देशन में बबुरी थानाध्यक्ष अमित कुमार मय हमराह फ़ोर्स के साथ मुखबीर खास की सूचना पर शनिवार को दिन के लगभग तीन बजे बौरी चौराहा से एक शराब तस्कर को महिंद्रा बोलेरो मैक्सी लोडर पर 15 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया |


थाने लाकर गाड़ी नंबर यूपी / 37टी 7359 से मिलान ई - चालान ऐप पर किया गया।  चेचीस नंबर अलग-अलग गलत पाया गया। पूछने पर गिरफ्तार शराब तस्कर विनोद यादव पुत्र राजमनी यादव ग्राम नीमा,थाना देवसरा जिला प्रतापगढ़ ने बताया कि मैं गाड़ी ड्राइवर हुँ, गलत नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देकर अवैध शराब की तस्करी बिहार में करता हुँ। वहां हमें अच्छा खासा दाम मिल जाता है | 

गिरफ्तार शराब तस्कर को विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान भेंजा गया।  गाड़ी मैक्सी बोलेरो लोडर को सीज किया गया |गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बबुरी अमित कुमार, उपनिरीक्षक राधेश्याम, कां कृष्ण कुमार यादव, अनुज वर्मा, राहुल खरवार शामिल रहे |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.