शाहीन बानो होंगी बसपा की लखनऊ मेयर प्रत्याशी , 30 पार्षद और 5 नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार घोषित

शाहीन बानो होंगी बसपा की लखनऊ मेयर प्रत्याशी , 30 पार्षद और 5 नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार घोषित

लखनऊ से बसपा ने शाहीन बानो को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व में विधानसभा के उत्तरी क्षेत्र से प्रत्याशी रहे सरवन मलिक की पत्नी शाहीन बानो हैं। 

शाहीन बानो होंगी बसपा की लखनऊ मेयर प्रत्याशी

लखनऊ/ चंदौली । उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बसपा ने शुक्रवार को अपनी पहली सूची जारी की है। 

लखनऊ से बसपा ने शाहीन बानो को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व में विधानसभा के उत्तरी क्षेत्र से प्रत्याशी रहे सरवन मलिक की पत्नी शाहीन बानो हैं। साथ ही 30 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। 



वहीं  पांच नगर पंचायत मलिहाबाद, काकोरी, बंथरा, मोहनलालगंज और बीकेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी जारी की गयी है।

 

नगर पंचायत चन्दौली के चेयरमैन का अधिकृत बसपा प्रत्याशी विवेक कुमार अग्रहरि घोषित 


चंदौली | दूसरी ओर पूर्वान्चल के चंदौली जनपद  में नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पंचायत चन्दौली के चेयरमैन का अधिकृत प्रत्याशी विवेक कुमार अग्रहरि के नाम की घोषणा की गई। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.