नगर पंचायत चन्दौली के चेयरमैन का अधिकृत बसपा प्रत्याशी विवेक कुमार अग्रहरि घोषित

नगर पंचायत चन्दौली के चेयरमैन का अधिकृत बसपा प्रत्याशी विवेक कुमार अग्रहरि घोषित

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पंचायत चन्दौली के चेयरमैन का BSP अधिकृत प्रत्याशी विवेक कुमार अग्रहरि के नाम की घोषणा की गई। 


चंदौली | पूर्वान्चल के जनपद  में नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पंचायत चन्दौली के चेयरमैन का अधिकृत प्रत्याशी विवेक कुमार अग्रहरि के नाम की घोषणा की गई। 

लखनऊ से बसपा ने शाहीन बानो

लखनऊ/ चंदौली । उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बसपा ने शुक्रवार को अपनी पहली सूची जारी की है। 

लखनऊ से बसपा ने शाहीन बानो को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व में विधानसभा के उत्तरी क्षेत्र से प्रत्याशी रहे सरवन मलिक की पत्नी शाहीन बानो हैं। साथ ही 30 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.