सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चंदौली में चौथी बार सत्यनारायण राजभर पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा है |

सत्यनारायण राजभर जिलाध्यक्ष चंदौली

लखनऊ/ चंदौली। समाजवादी पार्टी ने चंदौली सहित कई जनपदों के पार्टी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चंदौली में चौथी बार सत्यनारायण राजभर पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जारी सूची में 4 आगरा, झांसी, फिरोजाबाद, नोएडा महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गई।
वहीं फिरोजाबाद , मथुरा व भदोही जिला महासचिव का भी ऐलान हुआ है। इसके अलावा फिरोजाबाद महानगर महासचिव की भी घोषणा हुई है।
जनपद फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद ,कौशांबी, चंदौली, भदोही, देवरिया ,सिद्धार्थ नगर ,श्रावस्ती, बाराबंकी, सुल्तानपुर, हरदोई, पीलीभीत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली अध्यक्ष की घोषणा की है।
देखें जिला अध्यक्ष व अन्य मनोनीत पदाधिकारियों की लिस्ट :-