अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से  गृहस्थी का सामान जलकर खाक  हो गया। पीड़ित परिवार दाने -दाने को मोहताज हो गया है।

अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से  गृहस्थी का सामान जलकर खाक

👉पीड़ित परिवार ने जनप्रतिनिधियों व योगी सरकार से गुहार लगाते हुए आर्थिक मदद की किया अपेक्षा 

By - इंद्रजीत भारती / नौगढ़।अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से  गृहस्थी का सामान जलकर खाक  हो गया। पीड़ित परिवार दाने -दाने को मोहताज हो गया है। जनप्रतिनिधियों व योगी सरकार से गुहार लगाते हुए आर्थिक मदद की अपेक्षा किया। 


बीते शुक्रवार को लगभग दोपहर 2:00 बजे के आसपास श्यामलाल पुत्र कन्हैया निवासी हिनौत घाट जनपद चंदौली के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, उस समय परिवार के लोग कार्य हेतु बाहर गये थे। 


आग लगने की खबर ग्रामीणों तक पहुंचते ही ग्रामीण दौड़ कर आग बुझाने का बहुत प्रयत्न किए किंतु आग पर काबू पाते तब तक घर और मड़ई जलकर खाक हो गई, जिससे घर में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। 


गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ित परिवार में खाने- पीने के लिए भी कुछ शेष नहीं बचा। गृह स्वामी श्याम लाल ने बताया कि अब हमारे परिवार का भरण पोषण के लिए आर्थिक संकट मंडरा गया है  घर में रखा गहने नगदी अनाज वस्त्र इत्यादि अनेक वस्तुएं लागत लगभग 90000 से लेकर 100000 के बीच जलकर नष्ट हो गया। 


इस संकट से बचने का कोई रास्ता दिख नहीं रहा है, मेरे परिवार में कुल 9 सदस्य हैं जिनका मैं  भरण पोषण करना बहुत कठिन सा हो गया है। इस परिस्थिति में मैं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व  सरकार से गुहार लगाते हुए आर्थिक मदद की अपेक्षा करता हूँ।