गृह मंत्रालय की तरफ से केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय की तरफ से केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक लगभग 1.30 लाख कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-ग्रुप सी) के पदों पर नयी भर्ती की जाएगी।
गृह मंत्रालय के जारी नोटिफिकेशन में कुल 129929 पदों पर भर्ती होनी ,इनमें पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 125262 पद और महिला कैंडिडेट्स के लिए 4467 पद शामिल होंगे।
हालांकि, इन पदों के लिए वेकेंसी ब्रेक-अप की जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई, मगर अभी नोटिफिकेशन में शेयर नहीं है। ऐसे में सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की विस्तृत जानकारी उम्मीदवार को सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट- crpf.gov.in और भर्ती पोर्टल- rect.crpf.gov.in पर ही देख पाएंगे।
जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक(10वीं) या उसके समकक्ष योग्यता जरुरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।