धीना थाना पर मु /अ /सं 37/23धारा 379 भादंवि अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था | फिर पुलिस चोरी हुई भैंस व चोरी की छानबीन शुरू किया गया |
![]() |
चोरी की एक भैंस के साथ दो चोर गिरफ्तार |
By - Diwakar Rai / धीना, चंदौली | अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शीतलपूरा गाँव के एक व्यक्ति की भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये जाने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई। चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही घंटो के बाद पुलिस की सक्रियता से चोरी की भैंस बरामद दो चोर गिरफ्तार
इस शिकायत के आधार पर धीना थाना पर मु /अ /सं 37/23धारा 379भा दं वि अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था | फिर पुलिस चोरी हुई भैंस व चोरी की छानबीन शुरू किया गया |
मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि डिघी स्थित पेट्रोल पम्प के आगे चखनिया जाने वाले मार्ग पर भैंस बांधकर किसी साधन का इंतजार कर रहे हैं | इस सूचना पर वादी मुकदमा को साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज उपनिरीक्षक शिवबाबू यादव कां अमन पासवान पहुंचे कि दो ब्यक्ति पुलिस वालों को देखकर भागने लगे परन्तु घेरा बंदी होने की वजह से भाग नहीं सके।
गुरुवार को रात्रि आठ बजे पकड़ लिया गया | पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लोडर गाड़ी पर लादकर बिहार ले जाकर भैंस को बेंच देते | गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शशिकांत विश्वकर्मा पुत्र मदन विश्वकर्मा, शिवम कुमार पुत्र शिव प्रसाद खरवार ग्राम अमड़ा थाना कंदवा जिला चन्दौली के निवासी हैं | गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी |