अभी - अभी : हाई प्रोफाइल Sex Racket का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, हैरान हो जाएंगे सच्चाई जान

अभी - अभी : हाई प्रोफाइल Sex Racket का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, हैरान हो जाएंगे सच्चाई जान

मुंबई पुलिस ने शहर के एक आलीशान होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

अभी - अभी : हाई प्रोफाइल Sex Racket का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, हैरान हो जाएंगे सच्चाई जान
 हाई प्रोफाइल Sex Racket का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार


मुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के एक आलीशान होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खबर है इस भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम सुमन कुमारी  बताया गया है। ये एक्ट्रेस कई लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल दिया। फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

दलाल के तौर पर काम कर रही थी भोजपुरी एक्ट्रेस 


पुलिस के अनुसार सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस इस हाई प्रोफाइल देह व्यापार में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। सुमन कुमारी पर लड़कियों (मॉडल्स) को देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को देह व्यापार में शामिल होने से बचा लिया। अभी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं। आगे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

 फर्जी कस्टमर भेज पुलिस ने किया खुलासा 

खबरों के मुताबिक पुलिस को कुछ दिनों पहले आरे कॉलोनी इलाके में स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलनी की खुफिया जानकारी संज्ञान में आया । जिसके बाद पुलिस ने इसमें शामिल लोगों को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बन दिया । जब एक फर्जी कस्टमर को सुमन कुमारी के पास भेजा तो उसने पुलिस के फर्जी कस्टमर से डील किया ,जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपए मांगे। फिर पैसे लेते ही पुलिस ने रंगे हाथों सुमन कुमारी को दबोच लिया।

कई भोजपुरी फिल्मों में किया है रोल 

हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट में दलाल की भूमिका निभा रही एक्ट्रेस सुमन कुमारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में रोल किया है। सुमन ने बाप नंबरी बेटा दस नंबरी के अलावा लैला मजनू जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी कर चुकी  हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम की है।

कौन है 24 वर्षीय भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी ?

भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री सुमन कुमारी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। पुलिस के अनुसार वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा पंजाबी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और एल्बम में भी काम की  है। यह भी बताया जा रहा है कि वह पिछले 5-6 सालों से मुंबई में रह रही है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.