कई पुलिस अधिकारियों का तबादला शासन की तरफ से किया गया है, जिसमें तीन आईपीएस अफसर भी शामिल हैं।
👉मेरठ के एडीजी जोन कृपा शंकर को लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी
👉पूर्णेन्दु सिंह को स्टाफ ऑफिसर बने अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरुवार को कई पुलिस अधिकारियों का तबादला शासन की तरफ से किया गया है। जिसमें तीन आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। जबकि बुधवार को भी 9 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था।
वैसे, नगर निकाय चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव साफ देखा जा रहा है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी अनिल कुमार को सौंपी गई है।
अनिल कुमार इससे पहले मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी के उप सेनानायक के पद पर तैनात थे। वहीं मेरठ जोन की अपर पुलिस महानिदेशक आलोक दुबे को मेरठ के 6वीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है।
जबकि मेरठ के ही एडीजी जोन कृपा शंकर को लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौपीं गयी है। वहीं पूर्णेन्दु सिंह को स्टाफ ऑफिसर अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी मिल गयी है।
इसके अलावा भी राजेन्द्र गौतम को अयोध्या का अपर पुलिस अधीक्षक बनें हैं। इससे पहले राजेन्द्र कुमार गौतम महोबा जिले में ASP की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बिजनौर जिले की Additional Superintendent of Police इन्दु सिद्धार्थ को मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है।