Purvanchal Accident : सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत ,10 लोग घायल

बहराइच जनपद में सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है और 10 लोग गंभीर घायल रूप से घायल हो गए हैं।  

और 10 लोग गंभीर घायल रूप से घायल हो गए हैं
सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल 
बहराइच। पूर्वांचल से इस वक्त की बड़ी खबर है। बहराइच जनपद में सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है और10 लोग गंभीर घायल रूप से घायल हो गए हैं।

 एक तेज रफ्तार डंपर ने टेम्पो सवारों को ने रौंद डाला है। यह दर्दनाक हादसाथाना कैसरंगज इलाके में उस समय गुरुवार को देर रात को हुआ जब सभी तिलक चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। डंपर चालक मौके से फरार बताया गया है। 

इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी और 10 लोग गंभीर घायल रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त में पुलिस जुट गयी है। 

घटना की वजह अभी तक जो सामने आयी है कि एक तेज रफ्तार से भाग रहा डंपर ने टेम्पो सवारों को बुरी तरह से रौंद डाला है। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गयी, लोंगो ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। 

तिलक कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग 


घटना बारे में बताया जा रहा है कि जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम रहा। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव आटो से गए हुए थे ।जब तिलक कार्यक्रम खत्म हो गया तब सभी रात में वापस लौट रहे थे। 

तकरीबन रात एक बजे के आसपास सभी आटो सवार लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार में डंपर ने आटो को रौंद डाला। इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। 

इस एक्सीडेंट के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। खबर पाते ही मौके पर कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी  पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा दिया । कोतवाल ने बताया कि हादसे में आटो सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। 

डीजी ऑफिस लखनऊ समेत अन्य अधिकारियों के फोन रात भर बजते रहे


आज सुबह चार बजे तक अफरा तफरी मची रही। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रात एक बजे के बाद हुए हादसे से पुलिस और प्रशासन में अफरा तफरी मची रही। आलम यह रहा कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ डीजी ऑफिस लखनऊ समेत अन्य अधिकारियों के फोन रात भर बजते रहे। सुबह पांच बजे लोग अपने क्षेत्र को रवाना हुए ।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.