जनपद न्यायालय चन्दौली में लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली श्री सुनील कुमार IV की अध्यक्षता में किया गया।
चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली में लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली श्री सुनील कुमार IV की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्री दीपक कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली. श्री संदीप कुमार सिविल जज (सी०डि०), श्री विकास कुमार वर्मा, सिविल जज (सी० डि०) / एफ.टी.सी. / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुश्री इन्दुरानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जू० डि०) एफ०टी०सी० प्रथम, सुश्री नूतन सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी० द्वितीय, एवं अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जू०डिo) चकिया उपस्थित रहे।
1. श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1168 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
2. श्री संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा कुल 23 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
3.श्री विकास वर्मा सिविल जज (सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी.)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा कुल 51 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
4.सुश्री इन्दुरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 27 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
5.सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफ.टी.सी प्रथम द्वारा कुल 07 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
6.श्री अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया द्वारा कुल 12 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 1288 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया एवं 18 मई से लेकर तीन दिवसीय आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 2373 लघु वादों का निस्तारण किया गया । यह सूचना श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा दी गयी।