यूपी के कन्नौज में सपा कार्यकर्ता के साथ हो रहे अभद्रता, मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
👉पुलिस के सामने सपा नेता को पीटते रहे भाजपा समर्थक, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव अजीम को पीटा
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में सपा कार्यकर्ता के साथ हो रहे अभद्रता, मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। पोलिंग बूथ पर सपा नेता को गिरा-गिराकर पीटा जा रहा है ,यह सब पुलिस के सामने हो रहा है। यह मामला गुरसहायगंज के सरोजिनी देवी आर्य कॉलेज का है।
भाजपा समर्थक के द्वारा पिटे जाने वाले सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव अजीम बताये गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सपा ने इसे ट्वीट किया है और निर्वाचन आयोग से इस घटना का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी ने यह वीडिओ जारी किया है,इस वीडियो में जमीन पर गिरे एक व्यक्ति को गिरा-गिराकर पीटा जा रहा है। गुरसहायगंज नगर पालिका परिषद में भाजपाई गुंडे सपा कार्यकर्ताओं से कर रहे अभद्रता, मारपीट। निंदनीय।