पुलिस ने सुबह तलाशपुर मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान छह अवैध रूप से चल रहे ओवर लोड ट्रैक्टरों को कंदवा थाने लाकर सीज कर दिया गया।
![]() |
फोटो - सीज हुए कंदवा थाने में खड़े छह ओवर लोड ट्रैक्टर |
By Diwakar Rai /धीना, चंदौली। अवैध खनन की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निर्देशन पुलिस उपाधीक्षक सदर रामवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कंदवा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा द्वारा गठित टीम में दो उपनिरीक्षक मुन्ना राम, रामभवन यादव, दो हेड कां.संतोष कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, दो कां. श्री कांत यादव, रजत पाण्डेय द्वारा रविवार को सुबह तलाशपुर मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान छह अवैध रूप से चल रहे ओवर लोड ट्रैक्टरों को कंदवा थाने लाकर सीज कर दिया गया, जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा गया |
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कंदवा विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी क़ीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा |