सकलडीहा कस्बा के पास विगत कई दशकों पूर्व टिमीलपुर ग्राम सभा के रोड के किनारे बसे वनवासियों के लिए आवास बनाने का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है।
सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा कस्बा के पास विगत कई दशकों पूर्व टिमीलपुर ग्राम सभा के रोड के किनारे बसे वनवासियों के लिए आवास बनाने का कार्य जोर- शोर से चल रहा है।
आपको बताते चलें कि विगत दिनों पूर्व जिले के जिलाधिकारी द्वारा सकलडीहा कस्बे का निरीक्षण किया गया था। जिसमें रोड के किनारे बसे इन वन वासियों के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित की गई थी।
इस दौरान कईअधिकारियों का तबादला भी होता चला गया ऐसा लग रहा था जैसे जिलाधिकारी का आदेश ठंडे बस्ते में चला जाएगा। परंतु कुछ दिनों पूर्व ही खंड विकास अधिकारी द्वारा उक्त आदेश के क्रम में लगातार निरीक्षण के साथ कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में सकलडीहा ग्राम पंचायत अधिकारी व टिमीलपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा इन वनवासियों के रहने के लिए आवास बनाने का कार्य जोरों शोरों से प्रारंभ कर दिया गया है। जहां स्वयं ग्राम पंचायत अधिकारी इस चिलचिलाती धूप में खड़े होकर आवास का कार्य कराते नजर आए।
वहीं इनके साथ टिमीलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार भी कार्यों को सकुशल संपन्न कराने हेतु लगातार मेहनत करते पाए गए। चर्चा के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि अधिकारियों के आदेश निर्देश के क्रम में सात वनवासियों के आशियाने की व्यवस्था करने का आदेश प्राप्त हुआ है। जिसे शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है जल्द ही इन वन वासियों को अपना आशियाना प्राप्त हो जाएगा।