कैली गांव से होकर सराय पकवान तक जाने वाली मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल होने के कारण राहगीरों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
![]() |
कैली गांव से होकर सराय पकवान तक जाने वाली मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल |
चन्दौली। जनपद के कैली गांव से होकर सराय पकवान तक जाने वाली मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल होने के कारण राहगीरों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसे लेकर राहगीरों में भारी रोष व्याप्त है।
कैली गांव से होकर सराय पकवान तक जाने वाली मुख्य मार्ग लगभग एक दशक से पूरी तरह गड्ढों में तब्दील होकर पड़ी हुयी है। जबकि, इस मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के सराय पकवान,महरखां,चांदपुर,कैली,सहित आधा दर्जन गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
आवागमन करते समय राहगीर अक्सर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। राहगीरों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किया । लेकिन, स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर क्षेत्र के रामाधार गोंड, रवि कुमार, राकेश यादव, श्रवण यादव, संतोष चौहान, संवरू राम, सतीश चौहान, निरंजन पासवान सहित तमाम लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।