स्व. पंडित जगत नारायण दूबे अमृत सरोवर में पक्का घाट का निर्माण कार्य हुआ शुभारम्भ

स्व. पंडित जगत नारायण दूबे अमृत सरोवर में पक्का घाट का निर्माण कार्य हुआ शुभारम्भ

ग्राम पंचायत भैसउर , मुडकपुआ में प्रधान प्रतिनिधि पंकज शुक्ला द्वारा पण्डित स्व. जगतनारायण दूबे अमृत सरोवर का भूमि पूजन करके कार्य प्रारंभ किया गया |

फोटो -घाट पूजन करते पंकज शुक्ला 

By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली | विकास खंड बरहनी अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत भैसउर , मुडकपुआ में प्रधान प्रतिनिधि पंकज शुक्ला द्वारा रविवार को पण्डित स्व जगतनारायण दूबे अमृत सरोवर का भूमि पूजन करके कार्य प्रारंभ किया गया |

प्रधान प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने बताया कि उक्त तालाब की लम्बाई चौडाई एक एकड़ क्षेत्रफल में है तालाब की गहराई लगभग 30फुट है, जिसमें तालाब के बैंक से एक तरफ 30मीटर चौड़ा लेकर तालाब की गहराई तक पक्के घाट का निर्माण किया जायेगा |औरतों हेतु वस्त्र चेंर्जिंग रूम भी दोनों सिरों पर दो बनाया जायेगा |


इस  मौके पर रामविलास शुक्ल अंकित शुक्ला  सुजित दूबे अमर देव उपाध्याय संजयउपाध्याय प्रमोद उपाध्याय रविन्द्र दूबे सुशील उपाध्याय राजन राम  मराछु राम  श्याम बिहारी राम  सुर्खियों राम आदि अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और कार्य के शुभारम्भ होने से ग्राम प्रधान श्री मती साधना शुक्ला की लोगों द्वारा सराहना भी की जा रही है |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.