भूखों को भोजन कराना कलयुग की सबसे बड़ी सेवा : डॉ. आशीष पांडेय दीपू

भूखों को भोजन कराना कलयुग की सबसे बड़ी सेवा : डॉ. आशीष पांडेय दीपू

बड़े मंगल पर अयोध्या में राम घाट स्थित अशोक सिंघल वार्ड में सपा नेता पूर्व सभासद ठाकुर प्रसाद यादव के पुत्र नीतीश यादव" नीटू" के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।


By-Sonu Chaudhary, अयोध्या। बड़े मंगल पर अयोध्या में राम घाट स्थित अशोक सिंघल वार्ड
 में सपा नेता पूर्व सभासद ठाकुर प्रसाद यादव के पुत्र नीतीश यादव" नीटू" के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। 

जिसमे अयोध्या नगर निगम से समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी रहे डॉ आशीष पांडेय दीपू ने पहुंचकर भोजन वितरित किया। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा की भूखों को भोजन कराना कलयुग की सबसे बड़ी सेवा है।।

इस अवसर पर  महंत कृष्णा दासी, अशोक सिंघल वार्ड के प्रत्याशी रहे अखिलेश चौबे, कैंट बोर्ड के पार्षद मो अपील बब्लू, भूपेंद्र पाण्डेय, विपिन यादव,मयाराम यादव, अजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहें।

विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.