Crime News : आठ वर्ष की बच्ची के साथ Rape Case का मामला , आरोपी गिरफ्तार

Crime News : आठ वर्ष की बच्ची के साथ Rape Case का मामला , आरोपी गिरफ्तार

आगरा में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। CCTV कैमरे के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह जानकारी डीसीपी सिटी विकास कुमार ने दी। 

डीसीपी सिटी आगरा विकास कुमार, Photo- ANI

आगरा। यूपी में सुबह-सुबह ताज महल की नगरी आगरा से एक एक बुरी खबर सामने आयी है। यहां 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। CCTV कैमरे के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह जानकारी डीसीपी सिटी आगरा विकास कुमार ने दी है। 

एएनआई की खबर के मुताबिक यूपी के ताज महल की नगरी आगरा में एक युवक घर पर बच्ची के माता-पिता के न होने का फायदा उठाते हुए उसने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। 

डीसीपी सिटी आगरा विकास कुमार ने बताया कि जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि वहां पर एक युवक आया था और घर पर बच्ची के माता-पिता के न होने का फायदा उठाते हुए उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV कैमरे के आधार पर उसे गिरफ़्तार किया गया है, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.