जालौन: बारात ले जा रही बस एक अज्ञात वाहन से टकराई, हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल

जालौन: बारात ले जा रही बस एक अज्ञात वाहन से टकराई, हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल

SP जालौन ने बताया कि यह हादसा बारात ले जा रही बस के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने से हुई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।

जालौन: बारात ले जा रही बस एक अज्ञात वाहन से टकराई, हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल
बारात ले जा रही बस एक अज्ञात वाहन से टकराई, Photo : ANI

जालौन : यूपी के जालौन जिले में बारात ले जा रही बस एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बारात ले जा रही बस का एक अज्ञात वाहनमें जबरदस्त टक्कर हो गया। 

यह घटना जनपद के माधौगढ़ थाना क्षेत्र की है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को चिकित्सीय सहायता हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा 05 लोगों को मृत घोषित किया गया है। इस मामले में अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

खबरों के मुताबिक रेंढर क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे। 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलिज रेफर किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 


 इस संबन्ध में SP जालौन इराज राजा ने बताया कि यह हादसा बारात ले जा रही बस के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने से हुई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। सभी घायलों को चिकित्सीय सहायता हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिए गया है। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.