वांछित चल रहे अभियुक्त मनीष तिवारी ग्राम कुंआ(अरंगी) को कन्दवा चौराहे के पास से समय करीब 05.30 बजे सुबह कंदवा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

फोटो - गिरफ्तार वांछित अभियुक्तके साथ कंदवा पुलिस

By Diwakar Rai / धीना, चंदौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अभियुक्त/वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर रामबीर सिंह के निर्देशन में कंदवा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा द्वारा गठित टीम उपनिरीक्षक फूलबदन यादव हेड कां शिवसागर, ऋतू राज, कां रजत पाण्डेय द्वारा मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 042/2023 धारा 3/5A/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रु0अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मनीष तिवारी पुत्र हरेराम तिवारी निवासी ग्राम कुंआ(अरंगी) थाना कन्दवा जनपद चन्दौली उम्र 19 वर्ष को कन्दवा चौराहे के पास से समय करीब 05.30 बजे सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।