Aaj Ka Panchang, 2 June 2023: लक्ष्मी जी का दिन शुक्रवार ,पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल |
आइए जानते हैं, आज का पंचांग (Panchang Today
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 2 June 2023: पंचांग के अनुसार 2 जून 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का दिन है। आज ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है। आज चंद्रमा तुला राशि में रहेगा।
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 2 जून 2023, को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि निर्धारित है। इसके तुरंत बाद ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। आज शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी की पूजा को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और विधि विधान पूर्वक पूजा- पाठ करने से धन की देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर वैभव व सुख प्रदान करती हैं।
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
02 जून 2023 को हिन्दू पंचांग के अनुसार स्वाति नक्षत्र है। आकाश में स्वाति नक्षत्र का 15वां स्थान माना गया है। समय अनुसार ये नक्षत्र प्रात: 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शुरू हो जायेगा।
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 जून 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 19 मिनट तक है। इस दौरान राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।' इस मन्त्र का 108 बार जाप करें।
उपाय:- लाल रंग के फूल से प्रसन्न लक्ष्मी जीहोती हैं , तब उनकी कृपा बरसती है और तिजोरी भरी रहती है।
2 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 June 2023)
विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल
दिन: शुक्रवार
ऋतु: ग्रीष्म
योग: परिघ - 17:09:03 तक
तिथि:त्रयोदशी - 12:49:52 तक
नक्षत्र: स्वाति - 06:53:11 तक
करण: तैतिल - 12:49:52 तक, गर - 24:08:51 तक
सूर्योदय: 05:23:25 AM
सूर्यास्त: 19:14:41 PM
चन्द्रमा: तुला राशि- 24:29:08 तक
राहुकाल: 10:35:09 से 12:19:03 तक (इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय
अभिजीत मुहूर्त: 11:51:21 से 12:46:46 तक
दिशा शूल:पश्चिम दिशा
अशुभ मुहूर्त का समय
दुष्टमुहूर्त: 08:09:41 से 09:05:06 तक, 12:46:46 से 13:42:11 तक
कुलिक: 08:09:41 से 09:05:06 तक
कंटक: 13:42:11 से 14:37:36 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 15:33:01 से 16:28:26 तक
यमघण्ट: 17:23:51 से 18:19:16 तक
यमगण्ड: 15:46:52 से 17:30:47 तक
गुलिक काल: 07:07:20 से 08:51:14 तक
( यह रिपोर्ट फेमस व चर्चित किताबों के अध्ययन व प्रकांड ज्योतिषीय विद्वानों से बातचीत पर आधारित है। यह लेख किसी तरह के दावा का समर्थन नहीं करता है, यह मात्र एक साधारण जानकारी है, जो आप को दी गई है) |
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News.