सपा का हर कार्यकर्ता समाजवादी और अखिलेशवादी: रामकिशुन

सपा का हर कार्यकर्ता समाजवादी और अखिलेशवादी: रामकिशुन

आगामी दिनों होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दमखम के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया है |

सपा का हर कार्यकर्ता समाजवादी और अखिलेशवादी: रामकिशुन
फोटो: सकलडीहा विधान सभा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

👉सकलडीहा विधान सभा के कार्यकर्ताओं को पूर्व सांसद और विधायक ने किया सम्बोधित

सकलडीहा, चन्दौली। आगामी दिनों होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दमखम के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया है।

 इस क्रम मे सोमवार को सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कार्यकर्ताओं को साजिश से बचकर चुनाव में जुटकर प्रत्याशी को जीताने का आवाहन किया। इस मौके पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोक सभा चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामने बहुत बड़ी चुनौती का समय है। हम सभी एकजुट है। कोई मनभेद व मतभेद नही है। भाजपा के लोग कार्यकर्ताओं को हमेशा बरगलाने का प्रयास करेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं को चौकन्ना होकर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को हर ताकत के साथ चुनाव जिताने का प्रयास करेंगे। 

वही सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सबकी निगाह समावादी पार्टी पर है। यहां हर कार्यकर्ता सिर्फ समाजवादी और अखिलेश वादी है। शासन-प्रशासन के लोग चुनाव हराने के लिये हर प्रयास करेंगे। लेकिन हम सभी साथियों को सजग होकर बगैर गुमराह हुए पार्टी को जीत दिलाना है। 

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि जातिधर्म के नाम पर देश में राजनित किया जा रहा है। नौकरी दे नही रहे है। सड़क,बिजली,पानी के लिये किसान परेशान है। जनता त्रस्त और अधिकारी और नेता मस्त है। आने वाले लोक सभा चुनाव में बूथ और सूची को दुरूस्थ करते हुए अपने मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदान कराने पर जोर दिया। 

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, नफीस अहमद, चन्द्रभानू यादव,अनिल सिंह यादव,रविन्द्र यादव,अजीत यादव, लक्ष्मण पासवान,केशव राजभर,अनिल चौहान,जमुना विश्वकर्मा, विजेन्द्र यादव,सिंटू, मुन्ना चौहान,इद्रीश अंसारी, फजल अंसारी, दशरथ यादव, धनंजय यादव, सुरेन्द्र यादव, रिंकू यादव, राकेश यादव,शशिकांतभारती, बसावन गोंड ,गोबिंद सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News. .