मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भारत माता,ड़ा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
![]() |
फोटो -बीएंडबी स्कूल खजरा में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह। |
By-Diwakar Rai /धीना चंदौली। बीएंडबी स्कूल खजरा में शुक्रवार को भाजपाइयों का प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भारत माता,ड़ा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि समाज को दिशा देने में प्रबुद्ध जन समाज का बहुत बड़ा योगदान है।इनके मार्गदर्शन से ही आज की युवा पीढ़ी आगे बढ़ने का काम कर रहा है।पार्टी विकास को ही अपना मूल एजेंडा मानती है।आज देश व प्रदेश में पार्टी विकास की नई इबादत लिख रही है।पार्टी कल्याणकारी योजनाओं को पात्रो तक पहुंचाने का काम कर रही है।
अब देश की सीमाओं में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं है।देश व प्रदेश के संस्कृति को बचाने के लिए मंदिरों को नया आयाम दिया जा रहा है।भारतीय संस्कृति हमारी सभ्यता व विचारों को मूर्त रूप देने का काम करती है।अध्यक्षता दुखहरन राय संचालन रामजी तिवारी ने किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पुर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, ड़ा0 हरेंद्र राय, रमेश राय, राजेश तिवारी, हरिबंश उपाध्याय, रामेश्वर सिंह, लल्लन रस्तोगी, अनिल श्रीवास्तव, श्रीराम चौबे,गणेश अग्रहरि, ड़ा0 वेदव्यास राय, संजय रस्तोगी, शिवजी वर्मा, दिलीप त्रिशूलिया, विकास गुप्ता, धीरेंद्र सिंह आदि रहे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News. ..