इकबाल के राजनैतिक अनुभव को देखते हुए जनपद चंदौली का प्रभारी बनने से भाजपा के लोग भी काफी प्रसन्न हैं।
![]() |
इकबाल अहमद राजू लोकसभा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी बनें |
चंदौली। पीडीडीयू नगर पसमांदा ( पिछड़ी जाति) मुसलमानों का रुझान भाजपा में जिस तरीके से बढ़ रहा है, इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जनपद चंदौली में लगभग तीस साल से भाजपा की सेवा करते आ रहे पसमांदा नेता इकबाल अहमद राजू हवारी को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
इकबाल अहमद राजू संगठन के लिए और समाज के लिए लोगो की हर संभव मदद करते रहते है। इस खबर से पसमांदा समाज के लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही है, इकबाल के राजनैतिक अनुभव को देखते हुए जनपद चंदौली का प्रभारी बनने से भाजपा के लोग भी काफी प्रसन्न हैं।