नवागत प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने कस्बा कमालपुर के ग्राम प्रधान व व्यापर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में कस्बा की महिलाओं और व्यापर मंडल के सदस्यों के साथ एक गोष्ठी सम्पन्न हुयी।
![]() |
फोटो -गोष्ठी के दौरान उपस्थित महिलाएं, धीना पुलिस, व्यापर मंडल के पदाधिकारी |
By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली। पुलिस चौकी कमालपुर स्थानीय कस्बा में स्थित पंचयात भवन पर बुधवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक धीना अतुल कुमार ने कस्बा कमालपुर के ग्राम प्रधान व व्यापर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में कस्बा की महिलाओं और व्यापर मंडल के सदस्यों के साथ एक गोष्ठी सम्पन्न हुयी।
जिसमे महिलाओं को जागरूक करने हेतु एक पम्फलेट दिया गया। महिलाओं के उत्पीड़न, किसी द्वारा छेड़खानीअन्य सुचना हेतु दर्ज नंबरों हेतु जागरूक किया गया| महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090से अवगत कराया गया।
महिला उत्पीड़न पर शीघ्र 1090 नम्बर से काल करें , पुलिस स्वयं उसकी मदद करेगी। उनकी सूचना महिला हेल्प डेस्क पर महिला द्वारा ही सुनी जायेगी और नाम गुप्त रखकर तत्काल पुलिस मदद हेतु पहुंचेगी |जगह-जगह शिकायत पेटीका भी लगाई जाएगी।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी कमालपुर सुग्रीव कुमार गुप्ता, एस आई रशीद खान, महिला कां नीलम मिश्रा, ब्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, गोपीनाथ जायसवाल, महामंत्री कौशल रस्तोगी, भोला जाएसावाल, वकीलुरह्मन, अब्दुल हमीद, बंटी जाएसावाल सहित कस्बा की महिलाएं सहित और लोग उपस्थित रहे।