Good Morning News: 15 जून 2023 गुरुवार , सुबह 10:00 बजे तक की पूर्वांचल सहित UP की एक साथ पढ़ें 5 बड़ी खबरें |
1- पूर्वांचल में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जले
पूर्वांचल के कुशीनगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां रामकोला कस्बे में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। इस हादसे में मां व पांच बच्चों की मौत हुयी गई। मृत बच्चों की आयु एक से 10 वर्ष के बीच बताई गयी है। ये सभी आसपास ही सोए हुए थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की इस घटना में पति सुरक्षित बच गए है, उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है। लेकिन तब तक सभी दम तोड़ चुके थे। इस घटना की जानकारी होते हीआला अफसर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
2- समर वेकेशन के बीच 21 जून को खासतौर पर योग दिवस के लिए प्रदेश भर के स्कूल खोले जाएंगे
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खोला जायेगा । योग में छात्र भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। और साथ ही समर वेकेशन के बीच 21 जून को खासतौर पर योग दिवस के लिए प्रदेश भर के स्कूल खोले जाएंगे और यहां बच्चे न सिर्फ योगाभ्यास करेंगे, बल्कि उन्हें मिष्ठान, फल एवं शुद्ध पेयजल का भी वितरण किया जाएगा। यही नहीं, इस दिन बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा और इनमें टॉप-3 पर रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
3- यूपी में भी दिख रहा Cyclone Biparjoy का असर
उत्तर प्रदेश के मौसम में अलगे 24 घंटे में तेजी से बदलाव होने जा रहा है। इस संबंध में मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आंधी पानी का अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में दिन और रात के मौसम में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। राजधानी लखनऊ में रात के मौसम में सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज कीहुयी तो वही दिन का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथअब प्रदेश भर में बिपर्जय के तूफान का भी अस दिख रहा है।
4- जब रात के अँधेरे में निकल पड़े यूपी सीएम योगी
बुधवार की देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या निकले पड़े। इस दौरान विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया। आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक भी की।
5- आज से शुरू हुआ योग सप्ताह , प्रदेश की 58000 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
योग दिवस पर प्रदेश की 58000 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किये जायेंगे और साथ ही सभी 762 नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम आज15 जून से शुरू होंगे जो से 21 जून तक योग सप्ताह चलेगा। इसकी शुरुआत आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुभारंभ जायेगा। मंत्री जयवीर सिंह और दयाशंकर दयालु इसकी शुभारंभ करेंगे। 10 बजे मंत्री अरुण सक्सेना भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News. ..