Lucknow Crime : विधवा से शादी करने का झांसा देकर जालसाज ने उसके 98 लाख रुपये हड़प लिए

Lucknow Crime : विधवा से शादी करने का झांसा देकर जालसाज ने उसके 98 लाख रुपये हड़प लिए

98 लाख रुपये ठगी का शिकार हुई पीड़िता ने गुड़म्बा थाने में लिखित शिकायत देकर जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Lucknow Crime :  विधवा से शादी करने का झांसा देकर जालसाज ने उसके 98 लाख रुपये हड़प लिए

लखनऊ। राजधानी से एक बड़ी खबर है। एक विधवा से शादी करने का झांसा देकर जालसाज ने उसके 98 लाख रुपये हड़प लिए है। ठगी का शिकार हुई पीड़िता ने गुड़म्बा थाने में लिखित शिकायत देकर जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुड़म्बा प्रभारी निरीक्षक नितिश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक विधवा जो मिश्रपुर चौराह की रहने वाली है ने एक जालसाज के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइड पर उसकी बातचीत मोहित गुप्ता से हुई। फिर जालसाज ने खुद को एनआरआई बताते हुए उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और जल्द ही भारत आने की बात भी कही। 

गत 30 मई 2023 को जालसाज ने पीड़ित विधवा के वाट्सएप नंबर पर एक एयर लाइन्स टिकट भेजा। 02 जून को पीड़िता के मोबाइल पर एक महिला की कॉल भी आई। फोनकर्ता ने खुद को मुम्बई इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर्मी बताते हुए पीड़िता से कहा कि मोहित गुप्ता को एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। मोहित के पास कुछ भी सरकारी दस्तावेज नहीं थे। उसे छोड़ने के लिए रुपयों की मांग की गई है। 

पीड़िता ने जालसाज की तरफ से भेजे गए एकाउंट नंबर में उसने कई मदों में कुल 98 लाख रुपये ट्रासंफर कर दिए थे। रुपये ट्रांसफर हो जाने के बाद आरोपित ने पीड़िता का नंबर ब्लॉक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर क्राइम सेल के सहयोग से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। 

... और भी पढ़ें खबरें  :- 







सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News. .