CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित किए गए 1148 पुलिसकर्मियों को Appointment letter प्रदान किया।
![]() |
सीएम योगी ने वितरित किए पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र |
लखनऊ / PNP। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित किए गए 1148 पुलिसकर्मियों को Appointment letter प्रदान किया। इस दौरान सीएम योगी के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय हो कि सीएम योगी ने इस अवसर पर 217 उप निरीक्षक (गोपनीय विभाग), 587 सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं 344 सहायक उप निरीक्षक (लेखा) को नियुक्ति पत्र वितरण किया है।