राजकोट में बीमार कुत्तों के लिए सद्भावना आश्रम शुरू किया गया है। देश का गुजरात ऐसा राज्य बन गया है ,जहां बीमार कुत्तों के लिए सद्भावना आश्रम शुरू किया गया है |
गुजरात। जिले के राजकोट में बीमार कुत्तों के लिए सद्भावना आश्रम शुरू किया गया है। देश का गुजरात ऐसा राज्य बन गया है ,जहां बीमार कुत्तों के लिए सद्भावना आश्रम शुरू किया गया है |
आश्रम संचालक खुशी ने बताया, "हमने 2 महीने पहले कुत्तों के लिए ये आश्रम शुरू किया है। यहां अभी 135 कुत्ते मौजूद हैं। यहां कुत्तों के इलाज के लिए डॉक्टर भी हमेशा मौजूद रहते हैं।"
इस आश्रम में आवारा, बेघर और घायल कुत्तों की देखभाल की जाती है और जो कुत्ते बीमार हैं, उनका इलाज और दवा किया जाता है। जनपद राजकोट के आस-पास के ग्रामीण भी इस आश्रम में अपने कुत्तों या किसी भी बीमार कुत्ते को लेकर इलाज के लिए पहुंचते हैं।