जिला समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि बेदी राम ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। जिस तरह से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की नम्बर एक की पार्टी होगी।
👉जिलाध्यक्ष बबलू राजभर की अध्यक्षता में जिला समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल
👉पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने बैठक में लिया भाग, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी साहब रहे उपस्थित
चंदौली।आज शुक्रवार को जिला समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष बबलू राजभर की अध्यक्षता में किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि जखनियां विधायक बेदी राम जी रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी साहब ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालीक यादव, प्रदेश अध्यक्षा उमरावती सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल बनारसी, रमेश राजभर प्रदेश सचिव, राधिक बिन्द प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विशेष रूप से उपस्थित रहे |
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेदी राम ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, जिस तरह से आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की नम्बर एक की पार्टी होगी । जिला समीक्षा बैठक में सालीक यादव, मंडल सलाहकार वकील राजभर, जिलाध्यक्ष बबलू राजभर आदि ने विचार व्यक्त किये।
बैठक में जिला प्रभारी दीपक राजभर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामचंद्र राजभर, दिव्यांग जिलाध्यक्ष रिंकू राजभर, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीनाथ चौधरी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ रामाश्रय गोंड जी, उपस्थित रहे।