लखनऊ से रात को फ्लाइट सेवा फिर से चालू ,फ्लाइट सेवा का शेड्यूल जारी

लखनऊ से रात को फ्लाइट सेवा फिर से चालू ,फ्लाइट सेवा का शेड्यूल जारी

अब लखनऊ से रात को फ्लाइट सेवा फिर से चालू हो गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां से उड़ने वाले फ्लाइट सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

लखनऊ से रात को फ्लाइट सेवा फिर से चालू ,फ्लाइट सेवा का शेड्यूल जारी

लखनऊ | अब लखनऊ से रात को फ्लाइट सेवा फिर से चालू हो गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां से उड़ने वाले फ्लाइट सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर काम होने की वजह से रात्रि सेवा की फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया था।

उस समय रात 9:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक एयरपोर्ट पर उड़ानों को बंदर रखने का निर्णय लिया गया था। अब यह सेवा फिर शुरू हो गयी है। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा । तकरीबन  तीन हजार यात्री रात्रि में यात्रा कर सकेंगे। पूर्व में एयरपोर्ट प्रशासन के साथ कंपनियों को भी काफी नुकसान हो रहा था। अब यह सेवा शुरू होने से उस नुकसान की भरपाई पूरी कर सकेंगे| 

दरअसल, एयरपोर्ट रनवे केटर्निंग पैड की परत उखड़ गई थी। इसके चलते यह सेवा बाधित थी। अधिकारियों का कहना था कि जहां पर काम होना था, वहीं से जहाज रनवे पर पूरी ताकत के साथ चलना शुरू होता है । इसमें इंडिगो की कोलकाता - लखनऊ, लखनऊ - बेंगलुरु, लखनऊ - पटना, लखनऊ - मुम्बई की सेवा बाधित थी। साथ ही एयर एशिया की दिल्ली- लखनऊ और लखनऊ - दिल्ली उड़ानों का समय बदला गया था|


जाने फ्लाइट के उड़ान का समय

फ्लाइटशहर जहां के लिए उड़ान जाएगीसमय
6ई 2245मुंबई10:05
6ई 671पुणे09:40
6ई 6354बेंगलुरु10:45
एफडी 147बैंकॉक11:05
6ई 2052दिल्ली11:15
आई 5773दिल्ली11:35
6ई 5252मुंबई09:30
6ई 451बेंगलुरु10:00
6ई 1484दुबई10:20
एफडी 146बैंकॉक10:35
6ई 2789दिल्ली10:40
आई 5773मुंबई11:05
6ई 5391मुंबई11:50

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.